खेल दोनों का चले तीन का दाना न पड़े
सीढ़ियाँ आती रहें साँप का ख़ाना न पड़े
#उमैर_नजमी
देख मे'मार• परिंदे भी रहें घर भी बने
नक़्शा ऐसा हो कोई पेड़ गिराना न पड़े
#उमैर_नजमी
•बाया पक्षी
मेरे होंटों पे किसी लम्स की ख़्वाहिश है शदीद
ऐसा कुछ कर मुझे सिगरेट को जलाना न पड़े
#उमैर_नजमी
इस तअल्लुक़ से निकलने का कोई रास्ता दे
इस पहाड़ी पे भी बारूद लगाना न पड़े
#उमैर_नजमी
नम की तर्सील• से आँखों की हरारत कम हो
सर्द-ख़ानों में कोई ख़्वाब पुराना न पड़े
#उमैर_नजमी

• सम्प्रेषण , अग्रसरण
रब्त की ख़ैर है बस तेरी अना बच जाए
इस तरह जा कि तुझे लौट के आना न पड़े
#उमैर_नजमी
हिज्र ऐसा हो कि चेहरे पे नज़र आ जाए
ज़ख़्म ऐसा हो कि दिख जाए दिखाना न पड़े
#उमैर_नजमी
You can follow @KPurushottam4.
Tip: mention @twtextapp on a Twitter thread with the keyword “unroll” to get a link to it.

Latest Threads Unrolled:

By continuing to use the site, you are consenting to the use of cookies as explained in our Cookie Policy to improve your experience.